फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने के बहाने बुलाकर किया तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये देने के बहाने बुलाकर किया तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन

हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
गांव मंगाला में एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी विनोद कुमार मार्बल पत्थर लगाने का काम करता है। विनोद का कहना है कि उसने गांव मंगाला निवासी सुखदेव कंबोज के मकान में छह महीने पहले मार्बल पत्थर लगाया था। इस काम के उसने 19 हजार रुपये सुखदेव से लेने थे। काफी बाद रुपये मांगने पर भी सुखदेव रुपये देने में आनाकानी करता रहा। गत दिवस सुखदेव का उसके पास फोन आया था, उसने कहा कि उसके घर आकर अपने रुपये ले जाओ। विनोद का कहना है कि जब वह सुखदेव के घर पहुंचा तो उसने कहा कि आज तेरा पूरा हिसाब कर देता हूं। यह कहते हुए सुखदेव ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विनोद जान बचाकर भागने लगा तो सुखदेव के साथी लालचंद ने तेजधार हथियार से उसे हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। सोमवार को पुलिस ने घायल विनोद का बयान दर्ज करके आरोपी सुखदेव, लालचंद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें