फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली का मार्का लगाकर बेच रहे थे नकली बिजली मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
कई नामी कंपनियों का मार्का लगाकर नकली बिजली मोटर और पंप बेचने के आरोप में पुलिस ने सुरगढ़िया बाजार के दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 नकली मोटरें बरामद की हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर थाना में ओथ स्पीड नैटवर्क प्रा. लि. कंपनी की एक टीम पहुंची। टीम के अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी की सुरतगढ़िया बाजार स्थित दो दुकानदार अमरजीत सिंह व बलदेव सिंह ओथ कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल के नाम से नकली पंप और मोटरें बेचने का धंधा करते हैं। ये लोग नकली माल बेचकर असली कंपनी का नाम बदनाम कर रहे हैं। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है साथ ही उपभोक्ता के साथ ठगी हो रही है। पुलिस ने कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर छापामारी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस छापामार कार्रवाई में दोनों दुकानदारों अमरजीत सिंह व बलदेव सिंह के यहां से कंपनी की 24 नकली पंप मोटरें बरामद हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------------
कंपनी का मार्का लगाकर बेच रहे थे नकली बिजली मोटर, 24 मोटरें बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें