अमर उजाला ब्यूरो
खारिया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रबल प्रहार ऑपरेशन अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दो लोगों के कब्जे से 12 बोतल नाजायज शराब व 60 नशीली गोलियां बरामद की है।
रानियां पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोजू की ढाणी क्षेत्र में एक व्यक्ति नशीली दवाईयों की सप्लाई का कारोबार करता है। जिसके आधार पर थाना प्रभारी दलेराम ने एएसआई रामसिंह पर आधारित टीम का गठन करके उक्त इलाके में छापामारी की। जिस पर कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह के कब्जे से 60 नशे के कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह बाइक पर सवार होकर नशे की दवाओं की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की। मगर भागने में कामयाब नहीं हो सका। इसी प्रकार रानियां पुलिस ने बुखारा खेड़ा इलाके में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत पर छापामारी करते हुए बुखारा खेड़ा निवासी बलवंत पुत्र गिरधारी लाल के कब्जे से 12 बोतल नाजायज शराब सहित आरोपी को मौके पर की पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।