फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड पर बाजेकां मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप पर तेल डालने में हेराफेरी को लेकर लोगों ने बवाल मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद एक मशीन को सील कर दिया गया। उपभोक्ता संजय कुमार पंप पर पहुंचा तो तेल डलवाने के बाद उसे लगा कि तेेल कम डाला गया हैै। इस बीच कारिंदे ने जैसे ही दूसरे ग्राहक के वाहन में तेल डाला तो उसने गड़बड़ी पकड़ ली। संजय कुमार खिचड़ ने बताया कि बुधवार को हिसार रोड़ स्थित एक पंप पर डीजल लेने गया था। ड्रम में डीजल डलवाते समय उसे कुछ गड़बड़ी लगी तो संजय ने माप की जांच करने की कोशिश की। उसके पूछने पर कर्मचारी ने उससे कहा कि हो सकता है मशीन में मिट्टी आ गई होगी अभी चैक करता हैै। इस पर संजय कुमार ने अपने घर पर इसकी जानकारी दी तो उसके परिजन थोड़ी ही देर में पंप पर आ गए। ग्रामीणों के साथ पंप पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। उधर दूसरे ग्राहक भी पहुंच गए। इतना ही नहीं एक ट्रक चालक नेे तेल डलवाने के बाद गेज से तेल की माप की तो कम पाया गया। लोगों खाद्य आपूर्ति विभाग को इसकी जानकारी दी तो विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पंप पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मीटर दिखा रहा था ज्यादा और तेल आ रहा था 90 एमएल कम :
शिकायत पाकर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा शिकायतकर्ता की बात सुनी। टीम में पांच अधिकारी हंसराज नापतोल इंस्पेक्टर, एएफएसओ कृष्ण जांगड़ा, एएफएसओ जगतपाल कस्वां, इंस्पेक्टर संदीप कुमार व सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार थे। संजय कुमार ने पूरा मामला अधिकारियों के सामने रखा। इस पर टीम ने जांच शुरू की तो विभाग ने पाया कि पंप पर धांधली हो रही थी। एक नोजल में पांच लीटर डीजल में नौ प्वाइंट डीजल कम डाला जा रहा था। अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से उस नोजल को सील कर दिया। इस मामले में मिलावट की जांच करने के लिए टीम को पंप पर बुलाया गया।
विज्ञापन

तेल कम ही डालते हैं पंप वाले
मैं थोड़ी ही देर पहले 200 रुपये का पेट्रोल डलवाकर ले गया था लेकिन मीटर तेल कम का ही संकेत दे रहा था। अभी थोड़ी देर बाद जब मैं वापस घर की ओर जा रहा था तो देखा कि पंप पर भीड़ जमा थी। इस वजह से मैं भी यहां रुक गया। अब इस पंप की जांच तो होनी ही चाहिए। ऐसे लूटपाट करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन

रामकिशन, निवासी गांव कोटली

ऐसे पंपों पर की जाएगी सख्त कार्र्रर्वाई
हमें शिकायत मिली कि पंप पर तेल कम डाला जा रहा है। मौके पर ही पांच अधिकारियों की टीम गठित कर हमने जांच की तो शिकायत ठीक निकली। एक नोजल में गड़बड़ी थी। नोजल को मौके पर ही सील कर दिया गया है। बाकी नोजल ठीक थे। पंपों पर हो रही धांधली को रोकने के लिए अन्य पंपों पर भी इसकी जांच की जाएगी व इस प्रकार के काम को रोका जाएगा जो कि गलत हैं। हम किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
-जगतपाल कस्वां, खाद्य आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें