डबवाली। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जगत भूषण मिढा ने लक्कड़ मंडी के प्रधान राजेश कुमार जुनेजा पर उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस को 15 मई एक शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता के बयान पर राजेश कुमार जुनेजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अधिवक्ता जगत भूषण मिढा व राजेश कुमार जुनेजा दोनों की तरफ से शिकायत आई थी। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन राजेश कुमार जुनेजा द्वारा अधिवक्ताओं पर लगाए गए आरोप जांच में झूठे पाए गए थे। जिसके चलते उसकी शिकायत पर दर्ज मामला रद्द हो गया था। अधिवक्ता जगत भूषण मिढा की शिकायत में राजेश जुनेजा के खिलाफ दर्ज मामले में उसे सोमवार को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रदीप कुमार की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।