फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेयर सेलून की आड़ में नशे की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 500 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत एसटीएफ स्टाफ ने गांव मलिकपुरा से शनिवार रात्रि गांव किंगरे के निकट 500 ग्राम अफीम सहित एक युवक को काबू कर उसके खिलाफ ओढ़ां थाना में अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिल रही थी कि मलिकपुरा निवासी तरसेम उर्फ सेमा हेयर सेलून की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार है। स्टाफ ने शनिवार रात्रि सूचना पर गांव किंगरे के निकट बाइक पर जाते एक युवक को काबू कर उससे 500 ग्राम अफीम बरामद की। एसटीएफ के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ओढ़ां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को ओढ़ां पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी सेमा गांव मेें स्कूल के निकट हेयर सेलून की दुकान की आड़ में पिछले काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस को इस बारे शिकायत मिल रही थी लेकिन पुलिस उसे ठोस सूचना के आधार पर काबू करने की फिराक में थी। शनिवार एसटीएफ ने आरोपी सेमा को उस समय अफीम सहित काबू किया जब वह किंगरे के निकट हाईवे पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें