कालांवाली। उपमंडल के गांव दादू की एक युवती सुखप्रीत कौर ने एसबीआई बैंक के मैनेजर भूपेंद्र पाल सिंह पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है।
युवती सुखप्रीत कौर निवासी गांव दादू ने बताया कि वह कोट शमीर बठिंडा पंजाब में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। जिसके लिए उसने पढ़ाई के लिए लोन के लिए आवेदन किया हुआ है। उसी के तहत वह बैंक में खाता खोलने के बाद बैंक पास बुक पर बैंक मैनेजर के हस्ताक्षर करवाने के लिए बैंक में गई थी। इस दौरान जब वह बैंक कर्मचारी के कहने पर बैंक मैनेजर के हस्ताक्षर करवाने के लिए उनके आफिस में परमिशन लेकर अंदर गई तो उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग व दुर्व्यवहार किया। युवती ने बैंक मैनेजर के खिलाफ आरबीआई, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन शाखा मुंबई, जरनल मैनेजर प्रिंसिपल नोडल आफिसर मुंबई, चीफ जरनल मैनेजर चंडीगढ़ और असिस्टेंट जरनल मैनेजर सिरसा को लिखित रूप में शिकायत दर्ज करवाई है।
वर्जन
शिकायतकर्ता की ओर से दी गई शिकायत झूठी व निराधार है। बैंक में अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग कर्मचारी लगाए हुए है। उनके पास बहुत सारे काम होते हैं, वे सारा काम अकेले तो नहीं कर सकते। जैसे बैलेस चैक करके बताना उनकी ड्यूटी तो नहीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यही कहा था कि यह कार्य आप बाहर किसी कर्मचारी से हस्ताक्षर करवा लो। इतने में ही वो नाराज हो गए। उनके पास जांच अधिकारी गए थे। कोई भी किसी से धक्के से बयान नहीं ले सकता।
भूपेंद्र पाल नीर, बैंक मैनेजर , एसबीआई शाखा कालांवाली