सिरसा। क्षेत्र के गांव कालांवाली में बने स्टेडियम से चोर रात्रि को पानी की टंकी चुराकर ले गए। इसके अलावा स्टेडियम में बैठने के लिए रखे गए पत्थर के 15 बैंच भी क्षतिग्रस्त कर डाले और वहां लगे नलकूप को भी तोड़ दिया। स्टेडियम के साथ लगते स्कूल में 20 गमले तोडने के साथ-साथ पानी की मोटर भी कोई चुरा ले गया।
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच गुरजीत कौर ने बताया कि 4 जून को शरारती तत्वों ने पहले गांव में बने स्टेडियम में घुसकर वहां बैठने के लिए लगाए गए करीब 15 पत्थर के बैंच तोड़ डाले। इसके बाद वहां पड़ी पानी की टंकी को चुराकर ही ले गए और वहां लगे पानी के नलकूप को क्षतिग्रस्त कर डाला। यही नहीं स्टेडियम के साथ लगते स्कूल से चोर पानी की मोटर चुराकर ले गए और वहां रखे 20 गमलों को क्षतिग्रस्त कर डाला। सुबह जब लोग स्टेडियम में गए तो घटना बारे पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।