फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 वारदात कुबूलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा ने एक अंतर राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीशेर उर्फ गोगी निवासी कागदाना सिरसा, जसवंत उर्फ जस्सी निवासी ढाणी मल्लेकां सिरसा व बूटा राम निवासी रतनपुरा राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी आर्यन चौधरी व सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हरियाणा पंजाब व राजस्थान क्षेत्रों में 18 वारदात करनी कबूल की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके 6 से 7 अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी आर्यन चौधरी व निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी व सेंधमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा को कई मामलों की जांच सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीआईए पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए तीनों आरोपियों को चोपटा क्षेत्र से काबू कर लिया।

पिछले पांच सालों में चोरी की वारदातें कुबूल की
पकड़े गए आरोपियों ने वर्ष 2015 से 2019 की अवधि के दौरान जिले के रानियां, ऐलनाबाद, चोपटा, शहर सिरसा, सदर सिरसा व राजस्थान के नोहर क्षेत्र व पंजाब के अबोहर क्षेत्र में चोरी करने की वारदात करनी कबूल की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदात व गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा लाखों रुपये का सामान बरामद किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपी जसंवत उर्फ जस्सी के खिलाफ सिरसा के विभिन्न थानों में 10 चोरी, सेंधमारी व लूट के मामले दर्ज है। बूटाराम के खिलाफ पंजाब, राजस्थान व सिरसा जिले में 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अलीशेर उर्फ गोगी के खिलाफ थाना चोपटा में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें