कालांवाली। गांव घुक्कांवाली निवासी बलविंद्र सिंह मंगलवार को कार पर सवार होकर अपने गांव से पक्का शहीदां रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान ओढ़ा रोड पर नशामुक्ति केंद्र के पास कच्चे रोड से अचानक एक बाइक कार के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और इसके बाद कार मे अचानक आग लग गई। लोगों की समझदारी से आग को बुझाकर परिवार को सही सलामत कर कार से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें छुट्टी दे दी।
जानकारी अनुसार गांव घुक्कांवाली निवासी बलविंद्र सिंह मंगलवार को कार पर सवार होकर अपने गांव से पक्का शहीदां रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान ओढ़ां रोड पर नशामुक्ति केंद्र के पास कच्चे रोड से अचानक एक बाइक कार के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पहले नशामुक्ति केंद्र के सड़क किनारे लगे बोड़ॱर से टकराती हुई पलट गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। जोरदार आवाज सुनकर तुरंत नशामुक्ति केंद्र के सदस्यों, अनाज मंडी में काम कर रहे मजदूरों व राहगीरों ने तुरंत पानी व मिट्टी से आग को बुझाकर कार को सीधा किया और कार सवार चालक बलविंद्र सिंह सहित दो महिलाओं, दो बच्चों को सही सलामत कार से बाहर निकाला। घटना के बाद कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हे कालांवाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर उन्हें छुट्टी दे दी गई।