फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस टीम ने गस्त व चेकिंग के दौरान गांव जोगीवाला क्षेत्र से युवक को छह ग्राम हेरोइन के साथ काबू किए हैं। पकड़े गये युवकों की पहचान हैप्पी निवासी देसूजोंधा के रुप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर डबवाली के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गस्त व चेकिंग के दौरान जोगीवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की। शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गये युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और विस्तार से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें