फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हाऊस के सामने जहर खाने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला:

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी राहुल बैनीवाल ने सत्र न्यायालय में दायर की जमानत याचिका, वीरवार को सुनाया जाएगा फैसला
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री निवास के सामने जहर खाने वाली छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राहुल बैनीवाल ने सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। न्यायालय छह दिसंबर को याचिका पर फैसला सुनाएगा। इस मामले में सिरसा पुलिस ने राहुल बैनीवाल को दस अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया था कि उसकी 23 वर्षीय बेटी की वर्ष 2017 में फतेहाबाद के गांव ठुईयां निवासी राहुल से उसकी बेटी की दोस्ती हो गई। आरोप है कि राहुल ने दोस्ती का नाजायज फायदा उठाते हुए एक साजिश के तहत उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और सिरसा के हुडा सेक्टर स्थित एक मकान में ले गया। आरोप है कि राहुल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में उक्त सारा घटनाक्रम एक दिसंबर 2017 से लेकर 16 मार्च 2018 के बीच होना बताया गया। पीड़ित छात्रा ने अपने बयानों में सिरसा के निजी शिक्षण संस्थान के दो अधिकारियों के खिलाफ भी मामला उजागर करने पर पेपर में फेल करने की धमकी देने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर राहुल बैनीवाल के अलावा दस और लोगों के खिलाफ भी मारपीट करने धमकी देने, साजिश रचने सहित बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें