फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी बोले पछतावा है, मारना नहीं चाहते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की हत्या के आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

ओढां। गांव भादड़ा में रविवार देर सांय एक किसान ही हुई हत्या मामले में पुलिस ने काबू किए तीनों हत्यारोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्यारोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर पश्चाताप करते हुए कहा कि वे किसान हरफूल सिंह को मारना नहीं चाहते थे। लेकिन गुस्से उनके हाथ से ये अपराध हो गया। हत्यारोपियों के मुताबिक उन्हें हरफूल ने पहले ही कह दिया था कि इस बार उन्हें जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के समय तीनों हिस्सेदार जसवंत सिंह, बलविंद्र सिंह व गुरविंद्र सिंह खेत में गेहूं की फसल में गुड़ाई कर रहे थे। उसी समय खेत में पहुंचे हरफूल सिंह से उक्त लोगों ने एक शादी समारोह में जाने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन हरफूल ने यह कहकर पैसे देने से मना कर दिया कि इस बार उन्हें जमीन ही नहीं दी जाएगी। इस बात पर हरफूल व तीनों हिस्सेदारों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बलविंद्र व गुरविंद्र ने हरफू ल को लात-घूंसे मारे तो वहीं जसवंत ने हरफूल के सिर पर ईंट दे मारी। इस झगड़े में घायल हरफूल मौके पर ही गिर गया। इस बात से घबराए तीनों लोगों ने उसे खेत के कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया औैर चाबी छत पर फेंक दी। हत्यारोपियों के अनुसार वे घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब क्षेेत्र में भाग गए। थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को पंजाब क्षेत्र से काबू कर अदालत में पेश किया। जहां से जसवंत सिंह को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है तो वहीं गुरविंद्र व बलविंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें