फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी लाइफ केयर के पांच एजेंटों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये दोगुना करने के नाम पर सात लाख ठगे
विज्ञापन

डिंग। चिटफंड कंपनी लाइफ केयर द्वारा डिंग क्षेत्र में कई लोगों से लाखों रुपये हड़पने के मामले में डिंग थाना पुलिस ने कंपनी से जुड़े पांच लोगों पर धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई डिंग मंडी निवासी अमित कुमार की शिकायत पर की है। नामजद आरोपियों में कंवरपुरा निवासी प्रदीप कुमार, मोचीवाली निवासी सुमित, रजत, राजपाल व सुनील कुमार शामिल हैं। इनपर लोगों से करीब सात लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि ये लोगों लाइफ केयर चिटफंड कंपनी के एजेंट हैं। उक्त लोग डिंग क्षेत्र में लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर कंपनी में रुपये लगवाकर बाद में हड़प कर जाते हैं। अमित का कहना है कि उसने इसकी शिकायत हर समय पोर्टल पर की थी। जिससे बाद आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अमित का कहना है कि डिंग क्षेत्र में करीब सवा सौ लोगों ने लाइफ केयर कंपनी में निवेश कर रखा है। जांच अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि अमित की शिकायत पर जांच करने के बाद कई लोग सामने आए है जिनसे आरोपियों ने करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी कंवरपुरा निवासी प्रदीप कुमार, मोचीवाला निवासी सुमित, रजत, राजपाल व सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच एसआईटी करेगी। उक्त सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन

किसान से ठगे ढाई लाख
रुपये दोगुना करने के नाम पर रुपये ढाई लाख रुपये हड़पने के मामले में डिंग थाना पुलिस ने चिटफंड कंपनी के एजेंट सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोचीवाला निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके गांव का सुनील कुमार चिटफंड कंपनी लाइफ केयर का एजेंट है। अगस्त 2018 में सुनील कुमार उसके पास आया और बताया कि उसकी कंपनी कम समय में रुपये दोगुना करके देती है। हर महीने अकाउंट में रकम आती रहेगी। जितेंद्र ने उसकी बातों में आकर चार अगस्त 2018 को उसे दो लाख 64 हजार दे दिए। जितेंद्र का कहना है कि एक माह बाद उसके अकाउंट में कोई राशि नहीं आई। इससे उसे अहसास हो गया कि आरोपी सुनील ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ डिंग थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें