फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव फग्गू में गुरुघर तो चाहरवाला में क्वार्टर से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चोरों ने रविवार रात को गांव फग्गू में स्थित गुरुघर से गुल्लक तोड़कर करीब 40 हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना के बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौैके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।
पहले मामले में गांव फग्गू में स्थित गुरुघर में चोरों ने सेंधमारी कर वहां पड़े गुल्लक को चोरी कर लिया। चोर गुल्लक को उठाकर गुरुघर के पीछे की ओर ले गए। गुल्लक के ताले तोड़कर उसमें रखी करीब 40 हजार की नगदी चुराकर ले गए। सुबह जब गुरुघर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने कमेटी सदस्यों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में चोपटा क्षेत्र के गांव चाहरवाला में टीचर सुभाष शास्त्री के क्वार्टर को निशाना बनाते हुए चोर क्वार्टर से हजारों रुपए का सामान चुराकर ले गए। टीचर परिवार सहित गर्मियों की छुट्टियां मनाने गया हुआ था। रविवार की सांय जब वह परिवार सहित लौटा तो गेट के ताले तो बंद थे। लेकिन अंदरजाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर मकान से सोलर सिस्टम, इनवर्टर-बैटरी, गैस सिलेंडर व कुछ अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपये है। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। जांच की जा रही है। परिवार के लोग छुट्टियां मनाने गए हुए थे, जिससे अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी कब हुई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें