फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की कार लूटने वाले लुटेरों को पंजाब से सिरसा लाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़ती से कार लूट के आरोपियों को सिरसा लाएगी पुलिस
विज्ञापन

सिरसा। गांव नेजिया के पास आढ़ती ओमप्रकाश से कार लूट कर भागे लुटेरों को पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर पंजाब से सिरसा लाएगी। इससे पहले 13 जुलाई को पुलिस अदालत से आरोपियों का प्रोडेक्शन वारंट हासिल करेगी। ये जानकारी चौपटा थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांचों लुटेरों ने पंजाब के मानसा में एक शख्स का मर्डर करने की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें एक गाड़ी की जरूरत थी। 27 अप्रैल को आढ़ती ओमप्रकाश कार में सवार होकर सिरसा से चौपटा जा रहा था। नेजिया के पास लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर उसकी कार लूट ली। इसके बाद लुटेरों ने 20 मई 2018 को पंजाब के मानसा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात में आढ़ती की कार का इस्तेमाल लुटेरों ने किया। इस वारदात को अंजाम देकर लुटेरे राजस्थान में चले गए। चूरू में लूट की योजना बनाते समय राजस्थान पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लुटेरों ने पंजाब में कई स्थानों पर लूटपाट व मर्डर की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। इसलिए पंजाब पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करके ले गई। ये लुटेरे इस समय पंजाब पुलिस के रिमांड पर हैं। 14 जुलाई को पुलिस उन्हें पंजाब से सिरसा लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें