फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिता को किया था सुसाइड के लिए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने पर पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। गांव मल्लेकां में विवाहिता को फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका बिमला उर्फ गुरप्रीत कौर के पिता तेजाराम निवासी पथराला ने बताया है कि उसकी बेटी की शादी चार साल पहले धर्मपाल निवासी मंगाला से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर बिमला ने दस मई 2018 को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बिमला को सुसाइड के लिए उसके पति धर्मपाल, देवर सुखदेव, देवरानी जस्सी, रिश्तेदार हजूरा राम व बिंदरी ने मजबूर किया। जांच अधिकारी जसमीत सिंह का कहना है कि तेजा राम की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि बिमला को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। इस लिए पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें