फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के सरगना समेत तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

सदर डबवाली थाना पुलिस ने गांव चौटाला स्थित हैफेड गोदाम में हुई डकैती के मामले में गिरफ्तार गिरोह के सरगना सुरजीत उर्फ कन्हैया और सुखा सिंह निवासीगण कुलापट्टी तरनतारन और गुरवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 16 तरनतारन पंजाब को डबवाली अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने इस घटना की गुत्थी को शीघ्र अतिशीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा, सीआईए डबवाली और सदर डबवाली थाना के पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड अवधि के दौरान गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई गेहूं और वारदात में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया जाएगा। इस घटना के पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सदर डबवाली थाना पुलिस इस घटना में अब तक दो ट्रक बरामद कर 788 बैग गेहूं बरामद कर चुकी है। गौरतलब है कि बीती 25 नवंबर की रात्रि को चौटाला स्थित हैफेड के गोदामों में अज्ञात लोगों ने घुसकर ड्यूटी पर तैनात व्यक्तियों को बंधक बनाकर 953 बेग गेहूं के लूट कर ट्रकों में भरकर ले गए थे। इस संबंध में डबवाली सदर थाना में भादंसं की धारा आईपीसी के तहत सदर डबवाली थाना में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें