फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चोरी के आरोप में दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में चोरी के आरोप में दो दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी
दादरी शहर के लाफिंग किड्स प्ले स्कूल में हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस प्रवक्ता सुंदर ने बताया कि 31 जुलाई को अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूल से एक मोबाइल, एक एलईडी, एक डीवीडी, एक कंप्यूटर मॉनीटर और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। स्कूल मालिक कुलदीप ने चोरों के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज करवा दिया था। एसपी हिमांशु गर्ग के आदेशों पर सीआईए इंचार्ज ने तूफान सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। वीरवार को सीआईए टीम ने धर्मवीर उर्फ ढिल्लू, रविंद्र एर्फ रिंकी को पैंतावास कलां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी धर्मवीर से एक कंप्यूटर मॉनीटर व एक मोबाइल फोन, रविंद्र से एक म्यूजिक सिस्टम व पांच बुफर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें