फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से 10 ग्राम हेरोइन बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी से 10 ग्राम हेरोइन बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

डबवालील । बठिंडा चौक के निकट एक खाली प्लॉट में खड़ी एक गाड़ी में से पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन बरामद की है। गाड़ी में बैठे चालक की पहचान सिकंदर निवासी देसुजोधा के रूप में हुई । आरोपी के खिलाफ शहर थाने मेें मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को डबवाली सीआईए पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान बठिंडा चौक के पास खाली प्लॉट में एक गाड़ी पुलिस को दिखाई दी। शक के आधार पर पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में गाड़ी चालक ने अपना नाम सिकंदर निवासी देसूजोधा बताया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर सिकंदर को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी सिकंदर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे शनिवार को अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें