फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ, जेई व कैनाल गार्ड पर नहर सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर सफाई के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। घुंकावाली के ग्रामीणों ने सीएम विंडो, स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त व एसडीएम कालांवाली को शिकायत भेजकर नहरी विभाग के एसडीओ, जेई व केनाल गार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। किसानों का आरोप है कि उक्त अधिकारियों ने नहर में सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाते हुए लोगों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। वहीं मामला बढ़ते देख नहर की सफाई के लिए मजदूर लगा दिए गए।
किसान जगदेव सिंह, दुलीचंद, राजवीर, गुरसेवक सिंह, यादविन्द्र, जगसीर सिंह ने बताया कि मम्मड़ ब्रांच की सफाई के कार्य के टेंडर हुए थे। लेकिन एसडीओ, जेई व केनाल गार्ड ने आपस में सांठ-गांठ कर नहर की सफाई करवाने की बजाए उसमें खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करवाकर औपचारिक्ता निभा दी। किसानों ने बताया कि नहर आने के बाद इस दवा का असर जल घर व तालाबों में जाएगा। जिससे बीमार होने का अंदेशा है। किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने जिस खरपवार नाशक दवा का छिड़काव किया है उसका असर काफी दिनों तक रहता है। उन्होंने उक्त अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सफाई के नाम पर जो राशि आई थी उसका खुर्द-बुर्द कर औपचारिकता निभाई है। किसानों द्वारा इस मामले को उठाए जाने के बाद विभाग ने शुक्रवार को नहर पर मजदूर लगाकर पुन: सफाई का कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर नहीं हुुआ:
नहर सफाई का कोई टेंडर नहीं हुआ और न ही उन्होंने वहां पर किसी खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव किया। कुछ गांवों में टेलों पर पानी नहीं पहुंच रहा। हो सकता है कि उक्त लोगों ने ही दवा का छिड़काव किया हो। रही बात मजदूरों की तो हमनें आनन-फानन में मजदूर नहीं लगाए। नहर पर 5 जगह मजदूर सफाई कार्य में पिछले काफी दिनों से लगे हुए हैं।
-राजेंद्र कुमार, एसडीओ (नहरी एवं सिंचाई विभाग सिरसा )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें