मर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
गांव गदराना में चकेरियां रोड पर खेतों में काम करते समय संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया जिससे चालक की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। किसान गगू सिंह शुक्रवार को खेत में मिट्टी डालने का काम कर रहा था कि इस दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया जिससे गगू सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जब तक लोगों ने गगू सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तब तक उसकी मौत चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
छात्र संघ चुनावों को लेकर राजनीति रोटियां सेक रहे सभी दल: कमलजीत
कालांवाली। छात्र संघ चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। उक्त बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नगर सह-मंत्री कमलजीत सिंह कालांवाली ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के फैसला का वे स्वागत करते हैं। लेकिन चुनाव कब और कैसे होगें इस बात को लेकर सरकार अपनी नीति तय नहीं कर पाई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि छात्र चुनाव बंद होने के बाद 10 साल कांग्रेस व पांच साल इनेलो की सरकार सत्ता में रही। लेकिन इन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। अब राजनीतिक दल चुनावों को लेकर रोटियां सेंकने का काम कर रही है। उन्होंने जल्द छात्र चुनाव करवाने की मांग की है।
खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत