फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग द्वारा भेजे गए रिकवरी नोटिस का पूर्व सरपंच ने नहीं दिया अब तक कोई जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरपंच पर पांच साल तक मृत महिला की पेंशन हड़पने का आरोप
विज्ञापन

सिरसा। गांव फग्गू के एक व्यक्ति द्वारा सीएम विंडो पर दी गई शिकायत की जांच में गांव के ही पूर्व सरपंच पर गांव की एक महिला की मौत के बाद भी पांच साल तक पेंशन हड़पने का खुलासा हुआ है। मामले की जांच के बाद विभाग ने पूर्व सरपंच को तुरंत रिकवरी के लिए नोटिस भी भेजा गया, लेकिन पूर्व सरपंच ने विभाग को अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव फग्गू निवासी पीटी सिंह पुत्र साहब सिंह ने वर्ष 2017 में सीएम विंडो पर एक शिकायत दी थी। जिसमें उसके परिवार की महिला बलबीर कौर पत्नी मघर सिंह वर्ष 1998 से पेंशन पात्र थी। बलबीर कौर की 24 फरवरी 2012 को मौत हो गई। महिला की मृत्यु से लेकर वर्ष 2017 तक पूर्व सरपंच पेंशन लेता रहा। जब इस बारे उसे पता चला तो उसने पहले स्थानीय अधिकारियों से जांच की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीएम विंडो पर शिकायत डाली। शिकायत के बाद हुई जांच में पाया गया की पूर्व सरपंच ने बलबीर कौर की मृत्यु के बाद भी उसकी पेंशन पांच साल तक जारी रखी। इसके बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सरपंच को कई बार रिकॉर्ड लेकर बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। 11 जनवरी 2018 को सरपंच ने रिकॉर्ड लेकर कार्यालय में आने व ब्यान दर्ज करवाने की बात कही। इसके बाद भी पूर्व सरपंच कार्यालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चंडीगढ़ को एक पत्र भेजकर मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद विभाग ने पूर्व सरपंच से रिकवरी करवाने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन पूर्व सरपंच ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

कोट्स
-मेरे पास सिरसा का एडिशनल चाज है। ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मंगलवार को सिरसा आने के बाद ही इस मामले में कुछ बता पाऊंगा।
-बलबीर सैनी, समाज कल्याण विभाग अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें