फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख फिरौती मामले की आरोपी महिला को अदालत में मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पास नहीं आरोपियों की वॉइस रिकॉर्डिंग नहीं, दावे पर टिका मामला
विज्ञापन

सिरसा। बदमाश के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 15 लाख की फिरौती मामला संदिग्ध बन गया है। इस मामले में बेशक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसके पास फिरौती मांगने से संबंध को पुख्ता सबूत नहीं। इसकी के चलते जब शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया तो अदालत ने तुरंत प्रभाव से आरोपी महिला को जमानत दे दी।
विज्ञापन

इस मामले में खास यह बात है कि शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा के पास आरोपियों द्वारा फिरौती मांगने के लिए की गई कॉल की कोई वॉइस रिकॉर्डिंग नहीं है। पुलिस ने भी केवल मात्र एक कॉल को आधार बनाकर इस मामले को फिरौती से जोड़ दिया। आरोपी महिला के पति महावीर का कहना है कि वह छह माह पहले अमित अरोड़ा की दुकान के पास चाय बेचने का काम करता था। इस कारण उससे अमित से अच्छी लिहाज थी। अमित फाइनेंस पर रुपये देने का काम करता है इसलिए उससे एक लाख रुपये उधार मांगे, न की फिरौती। जबकि शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा आरोप है कि 13 सितंबर को उसके पास एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने उससे 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी तथा न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में अमित अरोड़ा का कहना है कि उसके पास इस संबंध में कोई कॉल रिकॉर्डिंग नहीं है। जैसे फोन आया उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। अमित अरोड़ा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कॉल नंबर की आईडी से कॉल करने वाले का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया। सीआईए प्रभारी दले राम का दावा है कि उनकी पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस के इस दावे पर कई सवाल खड़े होने के चलते अदालत ने आरोपी महिला को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें