फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ निवासी राजू का वार्ड दो के जितेंद्र से चला आ रहा है पुराना विवाद
पुलिस को घटना स्थल से मिला कारतूस, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
रानियां। गांव खारियां के पास नहर किनारे शुक्रवार दोपहर रानियां के दो युवकों में झगड़ा हो गया। इस दौरान रानियां वार्ड नंबर आठ निवासी राजू ने वार्ड नंबर दो निवासी जितेंद्र उर्फ काका को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल को ग्रामीणों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जितेंद्र की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रानियां वार्ड नंबर आठ निवासी राजू व वार्ड नंबर दो निवासी जितेंद्र उर्फ काका के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को दोनों का खारियां से होकर गुजरने वाली सदेवा माइनर किनारे आमना-सामना हो गया। दोनों झगड़ा करने लगे, इसी दौरान राजू ने देसी पिस्तौल से जितेंद्र पर गोली चला दी। गोली कमर में लगने से जितेंद्र नीचे गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनने ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र खून से लथपथ हालत में नीचे गिरा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर रानियां थाना प्रभारी दलेराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया। इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी दलेराम का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ जानलेवा हमला व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। घटना स्थल से पुलिस को एक कारतूस मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल जितेंद्र के होश में आने घटना की सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फोटो नंबर 18 : घटना स्थल पर पड़ा कारतूस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें