डबवाली। गांव चौटाला स्थित हरियाणा पर्यटन निगम के पेट्रोल पंप से एक कार सवार गाड़ी में तेल डलवाकर सेल्स मैन को पैसे दिए बिना ही फरार हो गया। इसकी शिकायत चौटाला चौकी में दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दी शिकायत में चौटाला निवासी जसवंत सिह पुत्र रूप सिंह ने कहा है कि वह हरियाणा पर्यटन निगम (सरकारी पंप) पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है और बीती शाम एक स्कॉर्पियों गाड़ी बिना नंबर प्लेट की आई और उसमें बैठे चालक ने एक हजार रुपये का तेल डलवाया और पैसे चुकता किए बिनी ही फरार हो गया। पुलिस ने सेल्समैन जसवंत की शिकायत पर अज्ञात स्कॉर्पियों गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।
पेट्रोल पंप से कार में तेल डलवाया और बिना पैसे दिए हो गया फुर्र
--------------
हुडा सेक्टर से युवती लापता
सिरसा। सिरसा के हुडा सेक्टर से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि 27 फरवरी की अलसुबह उसकी बेटी अचानक घर से कहीं गायब हो गई। सुबह जब बिस्तर से गायब देखा तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।