फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रंसग के चलते प्रेमी जोड़े ने निगला जहर,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)।
गांव बणी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे युवती की मौत हो गई जबकि युवक की हालत स्थिर है। युवती के पिता के बयान पर युवती के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बणी के शुभम का गांव का ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के परिजनों इस बात के खिलाफ थे। वे दोनों की शादी के भी खिलाफ थे। दोनों ने राजस्थान कैनाल के पास जहरीला पदार्थ निगल कर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्लान बनाया। दोनों ने नहर के किनारे पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया इससे पहले कि वे नहर में छलांग लगाते युवती की मौत हो गई। युवक को उल्टी आने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि युवती के पिता प्रहलाद ने युवती को जहर देकर मारने की शिकायत दी है शिकायत में उनकी युवती को गांव के ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ देकर मारा है। युवती के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 302, 303, 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-----------
घर से गायब युवती का शव नहर में मिला
सिरसा। गांव किरढान से घर से गायब एक युवती का शव सोमवार देर सायं गांव कुसुंबी के निकट माइनर से मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव किरढान निवासी करीब 18 वर्षीय रेनु बाला, जोकि पिछले दो-तीन दिनों से घर से गायब थी। सोमवार देर सायं गांव कुसुंबी के निकट कुसुंबी माइनर में लोगों ने एक शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को बाहर निकलवाकर पहचान के प्रयास किए। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर आकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। युवती के नहर में मिलने और उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें