अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। बुधवार देर शाम स्थानीय वार्ड नंबर 15 निवासी आरा संचालक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में आरा संचालक सुभाष जांगड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित के भाई महेंद्र जांगड़ा ने बताया कि बुधवार देर शाम उसके पास फोन आया कि उसके भाई पर हमला कर घायल कर दिया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और भाई को गंभीर हालत में सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों के मुताबिक सुभाष के सिर में गंभीर चोट व हाथ-पांव में फैक्चर है। भाई महेंद्र जांगड़ा ने बताया कि उसका भाई किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। हमले से कुछ समय पहले ही वह आरा मशीन पर पहुंचा था। उसके पास नकद रुपये भी थे, जो हमलावर लूटकर ले गए हैं। उधर मामले की जांच कर रहे आईओ ऐलनाबाद थाना से हेड कांस्टेबल इंद्र कुमार ने बताया कि वह बयान लेने के लिए सिरसा गए। मगर सुभाष बयान देने की हालत में नहीं है।
वर्जन
एमएलआर के आधार पर थाना में रूक्का आया है। पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए। जैसे ही डॉक्टर की रिपोर्ट व पीड़ित के बयान दर्ज होते हैं उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- साधु राम, एसएचओ, ऐलनाबाद।