फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला करके छीनी नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हमला करके नकदी छीनी, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। सांगवान चौक के पास एक व्यक्ति ने एक युवक पर हमला करके तीन हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भानू ने बताया कि वह गली जंडी वासी निवासी भानू डबवाली बाईपास पर मछली बेचने का काम करता है। कि 29 दिसंबर 2018 की रात को वह मछली बेचकर घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा पर सवार हुआ था। सांगवान चौक के पास ऑटो से उतरकर वह पैदल जाने लगा तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उससे मारपीट शुरू कर दी और उसकी जेब में पड़ी नकदी छीन ली। शोर मचाने पर व्यक्ति फरार हो गया। भानू का कहना है कि उसकी जेब में तीन हजार रुपये पड़े थे। जांच अधिकारी अनूप सिंह का कहना है कि भानू की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें