दोमाना। भारत पाक सीमा पर गजनसू क्षेत्र में स्थित गांव नई बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव शेड में लटकता मिला। दीपचंद (25) निवासी रणकतला मदनपुर जिला अररिया बिहार का रहने वाला था। गजनसू पुलिस ने शव को जीएमसी शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रखा है। मृतक अपने अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में जमीन ठेके पर लेकर सब्जियां उगाने का काम करता था। वीरवार सुबह उसके साथियों ने खेतों में ही बनाऐ गऐ शेड के गाडर से उसे लटकता पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये जीएमसी भेज दिया। पुलिस उसके साथ के अन्य साथियों से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो