फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा लगाने की अफवाह से हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। जाट समाज की ओर से डबवाली रोड स्थित लाल बत्ती चौक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाए जाने की अफवाह से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और लाल बत्ती चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए व्रज वाहन भी मंगवाया गया। पुलिस फोर्स को चौक पर तैनात कर दिया गया लेकिन चौक पर प्रतिमा लगाने जाने की सूचना अफवाह साबित हुई। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को किसी से इस आशय की सूचना दी कि लाल बत्ती चौक पर जाट समाज की ओर से महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-9 पर बने इस चौक पर प्रतिमा की स्थापना के लिए पूर्व अनुमति व स्वीकृति लेनी होती है। इसके साथ ही नगर परिषद से इसके लिए प्रस्ताव पारित किया जाना होता है। एकाएक चौक पर प्रतिमा लगाए जाने की सूचना मिलने से पुलिस व प्रशासन हरकत में आया। किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैले, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। पुलिस थानों के अलावा पुलिस लाइन से भी पुलिस बल बुलाया गया। चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। लेकिन किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था की ओर से ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत व्रज वाहन व पुलिस कर्मी दिनभर चौक पर डटे रहें। पुलिस के कई वाहन टाउन पार्क परिसर में खडे़ रहे। महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रही। चौक से जाने वाले हर रास्ते तक पुलिस का एक एक वाहन खड़ा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें