फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरा से ट्रैक्टर चोरी करने के आरोपी राजस्थान के निठाना से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले गांव गोविंदपुरा में किसान के घर से एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर चुराने वाले दो लोगों को ट्रैक्टर सहित राजस्थान के गांव निठाना से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि गोविंदपुरा के लवप्रीत पुत्र धर्मचंद ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके जॉन डियर ट्रैक्टर को तीन मार्च की रात अज्ञात चोर ले गए। इसकी शिकायत किसान लवप्रीत ने रानियां थाना में दर्ज करवाई। किसान की शिकायत मिलने पर मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शर्मा को सौंपी गई।
विज्ञापन

एचसी सुशील कुमार ने छानबीन करते हुए राजस्थान के गांव निठाना निवासी सुनील कुमार व पंकज निवासी नीठाना जिला हनुमानगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान चोरों ने ट्रैक्टर को गांव रामपुरा जिला हनुमानगढ़ के टिब्बों से बरामद करवाया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें