गांव फग्गू के निकट कालांवाली-रोड़ी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। रोड़ी पुलिस ने पंप संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रोड़ी निवासी बॉबी पेट्रो किसान सेवा केंद्र के संचालक तिलक राम ने बताया कि उसके फग्गू स्थित पेट्रोल पंप पर बीते दिन रात्रि दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति दफ्तर के गेट का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। घटना की सूचना पाकर पंप मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। ये घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।