फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मोबाइल शॉप पर लगाई सेंध, खुफिया कैमरे में कैद हुई वारदात

Sun, 24 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की गीता भवन वाली गली में स्थित एक कैफे को शुक्रवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया। चोर वहां से लाखों रुपये के कीमत मोबाइल सेट, लैपटॉप और नगदी चुराकर ले गए। चोरों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिरसा निवासी सोनू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गीता भवन वाली गली में मोबाइल की दुकान है।

प्रतिदिन की भांति वह रात नौ बजे दुकान बंद करके घर चला गया। गली के चौकीदार ने तड़के शोरूम का शटर ऊपर उठा देखा तो चोरी का पता चला। चोरों ने शटर के ताले नहीं तोड़े, बल्कि रॉड से शटर किनारे से ऊपर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। चोर दुकान से करीब 25 कीमती मोबाइल के अलावा एक लैपटॉप व पांच हजार की नगदी उठा ले गए हैं। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दुकान मालिक का कहना है कि उसके शोरूम के बाहर और अंदर खुफिया कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें यह वारदात कैद हो गई है। चोरों ने शटर को उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। दो युवक  कैमरे में दिखाई दे रहे है। गली से आते व जाते भी दिख रहे हैं।

दोनों युवकों ने पहले कटर से तार काटे है ताकि हूटर न बज जाए इसके बाद मोबाइल सेट उठाकर बैग में डाले, युवकों ने टेबल पर रखा सामान ही उठाया है। पुलिस दोनों युवक की पहचान में जुटी इुई है। शहर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें