फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने छीनी महिला से बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झोरड़नाली-चामल रोड पर खेत में जा रही महिला से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक कानों से सोने की बालियां छीनकर ले गए। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन आसपास किसी व्यक्ति के न होने से युवक भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव झोरड़नाली निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह खेत में गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उससे रास्ता पूछने लगे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, एक युवक ने झपटा मारकर उसके कानों से सोने की बालियां छीन ली और बाइक पर बैठकर भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें