फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गांवों में निकाला ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की रिहर्सल के तौर पर गांवों में किसानों द्वारा मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा किसान मंच के बैनर तले किसानों द्वारा जिले के गांव चामल से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया, जिसमें किसानों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ शिरकत की।
विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च गांव चामल से शुरू होकर झोरडनाली, ढाणी ख्योंवाली, ढाणी 400, खैरेकां, मीरपुर, झोंपड़ा, सहारनी, नेजाडेला, फरवाई कलां, भरोखां, बरूवाली, दड़बी, संघर साधा होते हुए भावदीन टोल प्लाजा पर समाप्त हुआ। इस मौके पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि कृषि को समाप्त करने के लिए बनाए गए तीन कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन अब अह्म मोड़ पर पहुंच चुका है। आजादी के बाद ये दूसरा अवसर होगा, जब किसान 26 जनवरी को मार्च निकालेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार बातचीत का आश्वासन देकर किसानों के सब्र की परीक्षा ले रही है। सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है और उससे कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। अपने आप को फंसा देखकर सरकार व उसके नुमाइंदे किसान नेताओं पर तरह-तरह के आरोप लगाकर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर सतपाल सिंह सिरसा, रमन संधा, वेदप्रकाश, बलजोत कौर, पम्मू, हरबंस लाल, प्रवेश, अमन चामल, अमित, राजेंद्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें