फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव गोदिकां में जलघर की डिग्गी में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव वासी 32 वर्षीय रेणू पत्नी चुन्नीलाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गोरीवाला चौकी प्रभारी रामचंद्र व जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई सोहन लाल निवासी गांव शहीदांवाली अबोहर के मुताबिक उसकी बहन रेणू की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गांव गोदिकां निवासी चुन्नी लाल पुत्र मोरु राम के साथ हुई थी। शादी के बाद रेणू को कोई संतान नहीं हुई। जिसको लेकर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने मारते थे। इसके अलावा उसका पति शराब के नशे में उसे हर समय परेशान करता था। उसने बताया कि इस बाबत उन्होंने कई बार पंचायत कर अपनी बहन के ससुरालवालों को समझाया भी था, लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। उनके तानों व पति से परेशान होकर उसकी बहन रेणू ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उसके भाई के बयानों के आधार पर मृतका रेणू के पति चुन्नी लाल, सास सरबती देवी, ससुर मोरु राम व जेठ शीलू राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें