फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार देर रात अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा दड़बी व रसूलपुर के बीच में ट्रैक्टर और बाइक के बीच में हुआ, जिसमें युवक का पैर कट गय। दूसरा हादसा भंभूर में हुआ, जिसमें बाइक के आगे गोवंश आने पर युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। 108 नंबर पर कॉल करने के बाद भी भंभूर में एक घंटा बाद एंबुलेंस आई। वहीं, दड़बी के पास एंबुलेंस आई नहीं। जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोट होने के कारण हिसार रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

गांव दड़बी का रहने वाला कुलदीप बाइक से रात को अपने घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह घर से कुछ ही दूरी पर था कि उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसके बाद कुलदीप बुरी तरह घायल हो गया। बाइक के साथ टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और राहगीर ने घायल युवक के घर पर जानकारी दी। कुलदीप के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल सिरसा में इलाज के लिए लेकर आए। इस हादसे में कुलदीप का पैर कट गया। जिसके बाद सिविल अस्पताल सिरसा से कुलदीप को हिसार के लिए रेफर कर दिया।
डिंग थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरे मामले में ऐलनाबाद की ओर से आ रहा एक बाइक सवार भंभूर के पास आवारा पशु आने से गिर गया। जिसके कारण बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। हादसा देख मौके पर आस पास के लोग एकजुट होना शुरू हो गए और घायल युवक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें