फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में तीन दिवसीय क्रिकेट खेल मेला शुरू

Mon, 02 Mar 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। यूनाइटेड स्पोर्ट्स एवं वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार से तीन दिवसीय क्रिकेट खेल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास के साथ हुई। क्लब ने टीम को टी शर्ट भेंट कर सम्मानित किया।
क्रिकेट खेल मेले का उद्घाटन सरपंच अजैब सिंह ने किया। क्लब के सदस्य संदीप सरां, लखबीर सिंह, याद सरां और विमल शर्मा ने बताया कि इस मेले का आयोजन असीर रोड स्थित खेल स्टेडियम में किया जा रहा है, जिसकी देखरेख क्लब के चेयरमैन गुरप्रीत सरां और प्रधान जिम्मी दंदीवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मेले में विजेता टीम को 1 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, मैन ऑफ दी सीरीज को घोड़े का वछेरा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मेले के दौरान दो मार्च को बुजुर्गों, लड़कियों और लड़कों की दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 1100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

तीन मार्च को मेले के अंतिम दिन पंजाबी गायक हर्फ चीमा और जैनी जोहल उपस्थित होकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। पहले दिन ही अनेक टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पंच हरप्रीत सिंह, काला सरां, याद सरां, प्रीत सरां, जिम्मी दंदीवाल, संदीप चहल, गुरप्रीत गिल, विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें