फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, जाना पड़ सकता है हवालात

Mon, 02 Mar 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में पुलिस की टीमें करेंगी गश्त, शराब पीकर वाहन चलाया तो होगा जब्त
विज्ञापन




शराब ठेकों के आसपास भी रहेगी पुलिस की चेकिंग



ऐलनाबाद, रानियां, चौपटा व पंजाब-राजस्थान सीमा क्षेत्रों में रखी जाएगी विशेष निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। 3 मार्च से 4 मार्च की रात तक पूरे जिले में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हुड़दंग या शरारत करने वाले व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लिया जाएगा।



एसपी दीपक सहारन ने बताया कि होली के दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। फाग खेलने के दौरान अक्सर असामाजिक तत्व शरारतें करते हैं, जिससे शांति भंग होने का खतरा रहता है। महिलाओं और लड़कियों के सम्मान की रक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकत या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे चालकों का न केवल चालान काटा जाएगा, बल्कि उनका वाहन भी जब्त कर लिया जाएगा।
एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध स्थानों, मुख्य मार्गों के अलावा पंजाब और राजस्थान से लगतीं सीमाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाए। ऐलनाबाद, रानियां और चोपटा क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।



महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस

भीड़-भाड़ वाले बाजारों में गश्त पार्टी के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जहां महिलाओं का आवागमन अधिक होगा, वहां महिला पुलिसकर्मी, पीसीआर वैन और मोटरसाइकिल राइडर यूनिट भी सक्रिय रहेंगी।





थाना प्रभारियों को दिए जरूरी निर्देश

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, होली पर पुलिस की सतर्कता केवल शराबियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी फोकस है। इसके लिए हर थाना क्षेत्र प्रभारी को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। सभी शराब के ठेकों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। कोई भी खुले में शराब न पीने पाए, इस पर पूरा जोर रहेगा।





बाइक से पटाखे बजाने वालों की नहीं खैर

यातायात पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वाले शरारती तत्वों की विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। यातायात नियमों का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन






कोट्स

होली पर्व के मद्देनजर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। फाग के दिन शहरभर में पुलिस गश्त करती रहेगी। जो भी हुड़दंगबाजी करते दिखेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की अलग-अलग पार्टियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। जिलावासियों से अपील है कि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

-दीपक सहारन, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें