फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 33 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी क्रिकेट सट्टेबाज काबू

Sat, 14 Feb 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड स्थित राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एसएफ फूड प्रो टेक लिमिटेड के संचालक के साथ हुई 33 करोड़ रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरजिंद्र सिंह निवासी आनंद विहार, दिल्ली का रहने वाला है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि गबन की गई राशि की बरामद की जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबवाली रोड स्थित कंपनी के संचालक संजीव गुप्ता निवासी सी ब्लॉक की शिकायत पर एक जून 2024 को थाना सिविल लाइन सिरसा में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि कंपनी में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यरत मुनीम साकेत कुमार ने अपने पद और विश्वास का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के खातों से करोड़ों रुपये अन्य आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद उक्त राशि को क्रिकेट सट्टा बाजार में लगाया जाता था। मामले में मुनीम साकेत कुमार सहित 9 अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी हरजिंद्र सिंह क्रिकेट सट्टा बाजार से जुड़ा हुआ है। वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर वीरवार को आरोपी को दिल्ली के अशोक निकेतन, आनंद विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक सहारन का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है। मामले में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें