संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली योगेश कटारिया के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। चौकी गोल बाजार पुलिस ने मंडी डबवाली के एक मकान से 96 किलो 200 ग्राम पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि चौकी गोल बाजार में तैनात एएसआई धर्मबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ तलाशी ली। दमकल विभाग के अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल थे।
यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम मंडी डबवाली के वार्ड नंबर 4 स्थित राकेश कुमार के मकान पर पहुंची।