फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोसेवा आयोग ने 16 गोशालाओं को 23 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक किए वितरित

Thu, 11 Jan 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
समारोह में गोशालाओ के पदाधिकारियों को चैक वितरित करते गोसेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्रवण कुमा
विज्ञापन
कालांवाली। हरियाणा गोसेवा आयोग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से गोशालाओं को चारा अनुदान राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोसेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्रवण कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य चैटाला, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष राजिंद्र सोनी राजू ने विशेष तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच संचालन राकेश गोयल रोक्सी, ईशांत अरोड़ा, हरविंद्र सिंह रोड़ी ने किया। इस दौरान कालांवाली एरिया की 16 गोशालाओं को अनुदान राशि वितरित करने पर नंद बाबा गोसेवा संस्थान के नवनियुक्त प्रधान राजीव गर्ग ने गोसेवा आयोग का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर व आसपास के कई गांवों की अनेक धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संस्थाओं के सदस्याें ने भाग लिया।
इन गोशालाओं को वितरित किए गए चेक

गोसेवा आयोग की ओर से कालांवाली क्षेत्र की 16 गोशालाओं को लगभग 23 लाख रुपये की राशि के सहायता चेक वितरित किए गए। इन गोशालाओं में श्रीकृष्ण गोशाला कालांवाली, श्रीकृष्ण प्रणामी बाबा सुरजदास गोशाला कमाल, ग्रामीण गोशाला अलीकां, श्रीकृष्ण प्रणामी बाबा सुरजदास गोशाला एवं खोज केंद्र खैरेकां, श्री माता सुरजीत कौर गोशाला लक्कड़वाली रही। इसके अलावा श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला छतरियां, श्रीहरि कृष्ण गोशाला बीरूवाला गुढा, श्रीकृष्ण गोशाला वेलफेयर सोसायटी कुरूंगावाली, श्रीकृष्ण प्रणामी बाबा नागा गोशाला पक्का शहीदां, श्रीकृष्ण गोशाला बप्पां, श्रीहरि राम गोशाला बुर्ज भंगु, श्रीसनातन धर्म गोशाला भरोखां, श्रीराधा कृष्ण गोशाला फरवाई कलां, जय गोमाता सेवा समिति कालांवाली, श्रीगोपाल गोवंश सेवा समिति मीरपुर, बाबा श्रीसरवण सिंह गोशाला रघुआना को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें