फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली सीआईए टीम की कार्रवाई को लेकर गोरक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली के गोरक्षकों के साथ सीआईए पुलिस की ओर से की गई मारपीट मामले में हरियाणा गोरक्षक दल के लोगों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीआईए पुलिस एसआई रामपाल व उसकी टीम के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मांग पत्र सिरसा पुलिस अधीक्षक व सीटीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पंकज सैन ने बताया कि सीआईए डबवाली के एसआई व उसकी टीम ने घर से उठाकर मारपीट की थी। गोरक्षकों के साथ ऐसे गलत व्यवहार को लेकर आज सिरसा लघु सचिवालय पर एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक व सिटीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने गोरक्षकों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि प्रशासन की ओर से आरोपित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दो दिनों में जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो राज्य स्तर पर पंचायत बुलाई जाएगी।
यह है मामला
हरियाणा गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष पंकज सैन ने बताया कि 28 अगस्त को डबवाली सीआईए टीम के एसआई रामपाल व उसकी टीम ने उसे घर से उठा लिया व उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। पंकज ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मारपीट के दौरान उसके कंधे पर गंभीर चोट लगी। पुलिस की टीम ने यह सब नूंह व मेवात की घटनाओं को लेकर किया गया है, जो सरासर गलत है। गोरक्षकों के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार निंदनीय है और ऐसे पुलिस कर्मचारियों को के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें