फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांवों में पटवारी और शहर में नगर परिषद व नगर पालिका में बनेंगे एचएसजीपीसी के वोट

Fri, 01 Sep 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा/ रानियां। एचएसजीपीसी के चुनाव कराए जाने के लिए अब सरकार की ओर से वोट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गांवों में पटवारियों और शहर में नगर परिषद व नगर पालिका में सिख समुदाय के सदस्य अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए नियमों का पूरा फाॅर्म भी संबंधित विभाग के पास प्रशासन की ओर से पहुंचाया गया है। फाॅर्म में सिख संगत के लिए भी कई तरह के नियम रखे गए हैं, जो सिख वह नियम पूरे करता है वह ही वोट बनवा सकता है। कानूनगो धर्म ने बताया कि 30 सितंबर तक वोट बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगा। वोट बनवाने के लिए फार्म पटवारी के पास मिलेगा।
विज्ञापन

रानियां के जीवननगर रोड स्थित नामधारी गुरुद्वारा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े हुए सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान एचएसजीपीसी के निकट भविष्य में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सिरसा जिले में 9 हलके बनाए गए हैं। बैठक में स्वर्ण सिंह विर्क, गुरचरण सिंह किलेवाला, मलकीत सिंह खोसा, गुरनाम सिंह झब्बर, सुखदेव सिंह कक्का, सेवा सिंह, मालक सिंह कंग, गुरचरण सिंह वैदवाला, बीबी गुरदेव कौर, गुरदीप सिंह, गुरबख्श सिंह, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें