फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को इस माह मिले सबसे कम 247 मरीज , 20 दिन में 10 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मई माह में सोमवार को अब तक सबसे कम 247 कोरोना संक्रमित मिले वहीं, कोरोना संक्रमित 10 मरीजों ने अस्पतालों में दम तोड़ा। मृतकों में पांच ग्रामीण क्षेत्र के हैं। मई माह में अब तक 125 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर अब नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिसे 20 दिनों के अंदर पूरा किए जाने की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कुल 247 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है और 10 मरीजों की मौत हो गई। जिले में अब तक 292 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 338310 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से 24315 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है और 825 के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब 4476 मरीज सक्रिय है। इनमें से 405 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 133 मरीज सरकारी अस्पताल तो 272 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। 13 मरीजों की हालत गंभीर है। जिले में 3803 मरीजों होम आइसोलेट है। सोमवार को 689 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब तक 19547 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
10 की हुई है कोरोना से मौत, गांवों के थे पांच मरीज
जिले में सोमवार को 10 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, इनमें से पांच मरीज गांवों के रहने वाले थे। इनमें तलवाड़ा खुर्द का 31 वर्षीय व्यक्ति, डबवाली मंडी की 39 वर्षीय महिला, कालांवाली की 71 वर्षीय बुजुुर्ग महिला, सिरसा की 52 वर्षीय महिला, सिरसा की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिरसा का 48 वर्षीय व्यक्ति, नाथूसरी कलां का 75 वर्षीय व्यक्ति, गदराना का 60 वर्षीय व्यक्ति, मलेकां का 41 वर्षीय व्यक्ति, जोगीवाला का 76 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। सोमवार को सिरसा में 72, डबवाली में 4, ऐलनाबाद में 69, कालांवाली में 19, ओढां में 3, नाथूसरी चोपटा में 34, माधोसिघाना में 3, रानियां में 14, चौटाला में 13, बडागुढ़ा में 17 सहित कुल 248 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू
नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर के समक्ष ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनएचईआई की ओर से 30 बाइ 40 फुट के क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जगह तैयार की जाएगी। जिसके पश्चात दूसरी कंपनी की ओर से इसमें उपकरण स्थापित किए जाने है। ऑक्सीजन प्लांट करीब 20 दिनों में बनकर तैयार होगा। ऑक्सीजन प्लांट में एक मिनट में 1 एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार की जाएगी। जिसके पश्चात कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन दिए जाने में कुछ हद तक राहत मिलेगी।
माधोसिघाना सीएचसी के गांवों में हुई सबसे अधिक मौतें
सीएचसी मौत
माधोसिघाना 31
बडागुढ़ा में 11
चौटाला में 5
डबवाली में 22
कालांवाली में 11
नाथूसरी चोपटा 19
ओढां 12
रानियां 14
सिरसा 136
ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति समय अनुसार पूरी करवाई जाएगी। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते लोग घरों में रहे और मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखे।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें