फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में पहुंचा ऑक्सीजन का टैंकर, सप्लाई केंद्रों पर तैनात की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत होने के बाद अब पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पानीपत से सिरसा ऑक्सीजन का टैंकर पहुंचा है। ऑक्सीजन की सप्लाई भी अब अधिकारियों की देखरेख में सरकारी और निजी अस्पतालों में की जा रही है। सप्लाई केंद्रों पर अब पुलिस तैनात है और सभी औद्योगिक कार्यों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई भी विभाग ने बंद कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते बुधवार को पानीपत से सिरसा से लिए ऑक्सीजन का टैंकर मंगवाया गया था लेकिन बीच रास्ते में टैंकर गायब हो गया। तत्पश्चात शुक्रवार को एक और टैंकर पानीपत से सिरसा रवाना होना था, इसलिए एसपी भूपेंद्र सिंह ने चार सदस्य पुलिस टीम को पानीपत भेजा। सब इंस्पेक्टर जगदीश कुमार की देखरेख में शाम करीब पांच बजे ऑक्सीजन का टैंकर सिरसा के दिल्ली पुल स्थित प्लांट पर पहुंचा। वहीं जिला प्रशासन की ओर से उन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैैनात किया गया है यहां से सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन के सिलिंडर सप्लाई किए जाते हैं। वहीं, कोरोना काल के दौरान काम कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।
जरूरत अनुसार अस्पतालों में सप्लाई किए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्रग कंट्रोल निरूपम गोयल को ऑक्सीजन सप्लाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके पश्चात अब अधिकारी की ओर से ऑक्सीजन की खपत और सप्लाई का पूरा ब्यौरा लिया जा रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई भी अब अधिकारियों की देखरेख में सरकारी और निजी अस्पताल में की जा रही है। इससे पहले ऑक्सीजन की खपत वेल्डिंग करने और अन्य औद्योगिक कार्यों में की जाती थी। परंतु अब इनकी सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। जबकि होम आइसोलेट मरीजों को भी डॉक्टर द्वारा दी गई रसीद के अनुसार ही ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

विभाग के पास पहुंची आठ हजार कोविशील्ड वैक्सीन, 2345 की हुई खपत
बीते दिन स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद देर रात को आठ हजार वैक्सीन की डोज विभाग के पास पहुंची है। इसके पश्चात सुबह पांच बजे तक सभी केंद्रों पर वैक्सीन की सप्लाई कर दी गई। शुक्रवार को जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2345 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 4587 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। विभाग के पास अब 5655 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज शेष पड़ी है। विभाग की ओर से अब मुख्यालय से 40 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज की मांग की गई है, जिसके पश्चात निरंतर कोरोना वैक्सीन का अभियान चलाया जा सकेगा।
ऑक्सीजन का स्टाक प्राप्त मात्रा में पहुंच चुका है। जरूरत के अनुसार सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। किसी भी अस्पताल में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं है।
विज्ञापन

- निरूपम गोयल, ऑक्सीजन सप्लाई, नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें