फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव में 100 मेडिकल किट वितरण का लक्ष्य: बिजली मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि इस बार कोरोना फैलाव शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी हो रहा है। अब पूरा फोकस ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण फैलाव के रोकने पर है और इसके लिए प्रभावी योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जा रही है। हमारा लक्ष्य जिला के प्रत्येक गांव में 100 किटों के वितरण का है। उन्होंने कहा कि मेडिकल किटों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जहां भी जरूरत होगी गांव में मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि अब तक जिला में 15 हजार किटों का वितरण किया जा चुका है और 9 हजार किटें तैयार की गई हैं। इस कड़ी सिरसा के समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं आदि महामारी की रोकथाम के लिए 25 लाख रुपये की राशि के रूप में दिया गया सहयोग सराहनीय है। उन्होंने स्वयं 50 लाख रुपये की राशि सिरसा में व 25 लाख रुपये की राशि फतेहाबाद में कोविड इलाज सुविधाओं व अन्य कोविड प्रबंधन कार्यों के लिए दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें