फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने उमड़े लोग, शारीरिक दूरी का पालन करना भी भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं के लिए पहुंचने वाली वैक्सीन का स्टॉक एक दिन में ही खत्म हो रहा है। जिसके पश्चात विभाग की ओर से नई वैक्सीन दिए जाने में मांग मुख्यालय को भेजी जाती है। सोमवार को जिले के 67 केंद्रों पर 8455 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई ।
विज्ञापन

सोमवार को 18 से 44 वर्ष वाले 3339 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। जबकि बीते दिन रविवार को विभाग के पास चार हजार कोरोना वैक्सीन का स्टॉक पहुंचा था। जोकि एक दिन में ही खत्म हो गया। ऐसे में विभाग के पास सुबह वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार को 5553 लाभार्थियों ने पहली डोज और 2902 लाभार्थियों ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 221390 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 173743 लाभार्थियों ने पहली डोज और 47647 लाभार्थियों को दूसरी डोज लग चुकी है।
वैक्सीनेशन लगवाने की होड़ में नियम कायदे भूले
डबवाली में सोमवार को दो जगह टीकाकरण शिविर का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में किया गया। पहला शिविर नई अनाज मंडी रोड स्थित अरोड़वंश हाई स्कूल एवं धर्मशाला तथा दूसरा श्री वैष्णों माता मंदिर हाल में लगाया गया। जबकि सामान्य अस्पताल में भी 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को उनके अग्रिम पंजीकरण के अनुसार वैक्सीन लगाई गई। सामान्य अस्पताल में लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आई। जबकि अरोड़वंश हाई स्कूल एवं धर्मशाला में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने कोरोना महामारी गाइडलाइन की पालना तक नहीं की। जब स्थिति आऊट ऑफ कंट्रोल हुई तो डॉ. राहुल गर्ग ने इसकी सूचना शहर थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला और लोगों को लाइनों में लगाकर वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया। ऐसी ही स्थिति श्री वैष्णों माता मंदिर हाल में भी देखने को मिली, लेकिन कुछ समय के बाद लोग लाइनों में लगे नजर आए।
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में काफी उत्साह है। युवाओं के लिए वैक्सीन का स्टॉक पहुंच जाएगा। जिसके पश्चात सभी केंद्रों पर वैक्सीन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। युवाओं को पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन

डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें