संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अफीम तस्कर के आरोप में कांग्रेस का पूर्व जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश भाट को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की ओर से उसके एक अन्य साथी पर भी मामला दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने कांडा कॉलोनी क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को 570 ग्राम अफीम के साथ काबू किया था। आरोपी दो साल पहले कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत था। कार्यकारिणी भंग होने के बाद उसे पद से हटा दिया गया। ऐसे में अब वह पशुओं की खरीद बेच करने और प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था। आरोपी से पूछताछ किए जाने के बाद पुलिस ने वेदप्रकाश व उसके एक अन्य साथी बलवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।